आईएमसी एग्रो ग्रोथ बूस्टर | IMC Agro Growth Booster in Hindi

IMC Agro Growth Booster Benefits in Hindi

दोस्तों आप सभी का मेरे ब्लॉग MLM Success Guide पर बहुत-बहुत स्वागत है। आज हम आईएमसी के एक और बहुत ही बेहतरीन उत्पाद आईएमसी एग्रो ग्रोथ बूस्टर (IMC Agro Growth Booster in Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे।

यदि आप किसी भी प्रकार की फसल, साग-सब्जी अथवा फूल की खेती करते हैं, तो यह प्रोडक्ट आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

जिस प्रकार मनुष्यों तथा जीव-जन्तुओं को स्वस्थ रखने तथा उनके शारीरिक विकास के लिए पोषक तत्त्वों की आवश्यकता पड़ती है, ठीक उसी प्रकार पेड़ पौधों को स्वस्थ रखने तथा उनके समुचित विकास के लिए भी पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है।

जिस प्रकार हमें पोषक तत्व हमें भोजन अथवा अन्य चीजों से मिलता है। पेड़-पौधों को भी इन सभी पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है, जोकि इन्हें मिट्टी से मिलते हैं। परन्तु जैसे-जैसे हम रासायनिक खादों तथा कीटनाशकों का प्रयोग अपनी फसलों पर कर रहे हैं, वैसे ही हमारी मिट्टी की पोषक क्षमता भी नष्ट होती चली जा रही है।

इन्हीं परेशानियों को देखते हुए आईएमसी कंपनी नें एक बहुत ही बेहतरीन प्रोडक्ट का निर्माण किया है, जिसका नाम IMC Herbal Agro Growth Booster है।

आज हम इस पोस्ट में आईएमसी हर्बल एग्रो ग्रोथ बूस्टर के फायदे (IMC Herbal Agro Growth Booster Benefits in Hindi), इसमें मौजूद सामग्रियों, इसकी कीमत, साइड इफेक्ट्स तथा सेवन विधि के बारे में विस्तार से जानेंगे।

IMC Herbal Agro Growth Booster Benefits in Hindi

यह एक हर्बल एग्री प्रोडक्ट है, इसीलिए हमारी फसलों में इसके बहुत ही फायदे नजर आते हैं, आईएमसी हर्बल एग्रो ग्रोथ बूस्टर के बहुत से फायदे हैं, जोकि निम्नलिखित हैं:

  1. यदि आप इसका प्रयोग अपनी फसलों में करते हैं, तो इससे खेती में आपका कम खर्च लगता है।
  2. यदि खर्चा कम होगा, तो आपको अधिक मुनाफा भी होगा। जिससे आपकी आय भी बढ़ेगी।
  3. इसके प्रयोग से पौधे स्वस्थ होंगे तथा फसल में फूल तथा फल जल्दी आयेंगे।
  4. इसके इस्तेमाल से पेड़-पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथ पौधें स्वस्थ रहते हैं।
  5. यदि आप अपनी फसलों में इसका इस्तेमाल करते हैं, तो पौधों को उचित पौष्टिक पोषक तत्व भी मिलते हैं।
  6. इसके प्रयोग से फसलों को Natural तरीके से जरुरी पोषक तत्व जैसे: विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स तथा एमिनो एसिड प्रचुर मात्रा में मिलते हैं।
  7. यदि आप इसे अपनी फसलों में इसका इस्तेमाल करते हैं, तो इससे फूलों का झड़ना रुक जाता है तथा पैदावार अच्छी होती है।
  8. इसके प्रयोग फलों के आकर में भी वृद्धि होती है।
  9. IMC Herbal Agro Growth Booster के प्रयोग से पौधे मजबूत बनते हैं।
  10. आईएमसी हर्बल एग्रो ग्रोथ बूस्टर में नीम को भी मिलाया गया है, जिसकी वजह से इसमें एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल एवं एंटीसेप्टिक के गुण भी पाए जाते हैं, जिससे कीड़े-मकोडों से लड़ने में मदद मिलती है।
  11. यदि आप अपनी फसलों में इसका छिड़काव करते हैं, तो यह सफ़ेद मक्खियों, भृंगों, झींगों, पत्ती खाने वाले कीड़ों, सफ़ेद चींटियों, मिलीबग, माहू (एफ़िड) आदि को फसल से दूर रखने में मदद करता है।
  12. इसमें मौजूद आंवला विटामिन सी की पूर्ती करता है, जिससे पौधों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद मिलती है।
  13. इसके प्रयोग से पौधों को विटामिन ए, सी, ई, बी-1, बी-2, बी-5, बी-12 आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मिलते हैं।
  14. इसके प्रयोग से पौधों को आवश्यक खनिज तत्व जैसे: लौह, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मग्नीज, जिंक, पोटैशियम आदि भी मिलते हैं।
  15. आईएमसी हर्बल एग्रो ग्रोथ बूस्टर को जमीन में नमी को लम्बे समय तक बनाये रखने में सहायता करता है, जिससे मिट्टी उपजाऊ बनती है।
  16. यदि आप इसे बंजर भूमि में प्रयोग करते हैं, तो यह बंजर जमीन को उपजाऊ बनाता है।

IMC Herbal Agro Growth Booster Uses (आईएमसी हर्बल एग्रो ग्रोथ बूस्टर के प्रयोग)

आप इसे अपनी फसलों में सभी प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं, निम्नलिखित कुछ तरीके हैं:

  • यदि आप कोई बीज बोना चाहते हैं, तो इससे पहले आप बीज को 1 लीटर पानी में 2 मिली. IMC Herbal Agro Growth Booster को मिलाकर 24 घण्टों के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद बोन से बीज जल्दी उगते हैं तथा पौधे स्वस्थ होते हैं।
  • अपनी फसलों से अधिक पैदावार लेनें तथा फसलों को स्वस्थ रखनें के लिए 20 से 25 दिनों इसका छिड़काव जरूर करें।
  • जब फसलों में फल अथवा फूल आने वाले हों, तो इसका छिड़काव अवश्य करें।
  • आप इसे खाद के साथ मिलाकर भी अपनी फसलों में प्रयोग कर सकते हैं।
  • इसे हम कीटनाशक अथवा फफूंदनाशक के साथ भी मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं।

प्रयोग विधि (मात्रा):

  • 1 लीटर पानी में (1-1.5) मिली. मिलाकर छिड़काव किया जा सकता है।
  • फ्लड अथवा ड्रिप इरिगेशन के द्वारा इसे 500ml प्रति एकड़ के अनुसार प्रयोग किया जा सकता है।

IMC Herbal Agro Growth Booster Side Effects in Hindi

आईएमसी हर्बल एग्रो ग्रोथ बूस्टर पूरी तरह से प्राकृतिक प्रोडक्ट है। इसे गवर्नमेंट द्वारा हर्बल प्रोडक्ट के रूप में प्रमाणित भी किया गया है। अतः यदि आप इसे अपनी फसलों में प्रयोग करते हैं, तो आपको इससे कोई भी साइड इफेक्ट अथवा नुकसान नहीं होगा। यह पूरी तरह से 100% प्राकृतिक प्रोडक्ट है।

IMC Herbal Agro Growth Booster Price

IMC Product Name Product Quantity MRP DP BV
IMC Herbal Agro Growth Booster 100 ml 95 75 28
IMC Herbal Agro Growth Booster 500 ml 45 330 135
IMC Herbal Agro Growth Booster 1 Ltr 775 595 250

Conclusion: इस आर्टिकल की मदद से हमनें आईएमसी एग्रो ग्रोथ बूस्टर (IMC Agro Growth Booster in Hindi) के बारे में विस्तार से जाना है। यदि आपका कोई सुझाव है, तो हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *