Herbalife Afresh Benefits in Hindi

Herbalife Afresh Benefits in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम हर्बल लाइफ के एक बहुत ही बेहतरीन प्रोडक्ट हर्बल लाइफ अफ्रेश के फायदे (Herbalife Afresh Benefits in Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे। यदि आपको भी इसके बारे में विस्तार से जानना है, तो इसे पूरा जरूर पढ़ें।

हर्बलाइफ अफ्रेश क्या होता है(Herbalife Afresh Kya Hai)?

Table of Contents

अफ्रेश एक एनर्जी ड्रिंक है, जिसे कि Herbalife कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। कंपनीने इसे पाउडर के रूप में हमारे लिए उपलब्ध कराया है। इसे पानी में घोलकर एनर्जी ड्रिंक की तरह प्रयोग किया जा सकता है।

कंपनी नें इसे भारतीय बाजार में छः Flavour’s में लांच किया है, जोकि निम्नवत हैं:

  • इलायची
  • नींबू
  • अदरक
  • दालचीनी
  • आड़ू
  • तुलसी

इसका मुख्य कार्य हमारे शरीर की एनर्जी के स्तर को बढ़ाकर, वजन को घटाने तथा मेटाबोलिज्म को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसे हम चाय अथवा कॉफी के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं।

Herbalife Afresh Ingredients In Hindi

हर्बल लाइफ अफ्रेश विभिन्न Flavours में बाजार में उपलब्ध है। इसमें कई प्रकार के इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर बनाया गया है। Herbalife Afresh Energy Drink को निम्नलिखित कुछ सामाग्रियों को मिलाकर बनाया गया है।

  • Maltodextrin
  • Orange Pekoe Extract
  • Guarana Seed Extract
  • Acidity Regulator- 300
  • Caffeine Powder

Herbalife Afresh Benefits in Hindi

इसमें विभिन्न प्रकार के इंग्रेडिएंट्स को मिलाया गया है। जिस कारण से इसके फायदे भी अनेकों हैं। आईये अब हम Herbalife Afresh Ke Fayde के बारे में विस्तार से जानते हैं, जोकि निम्नलिखित हैं:

  • इसमें कैफीन पाउडर मिलाया गया है, जिस वजह से इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है।
  • कैफीन पाउडर के कारण ही इसके सेवन से हमें आलस्य से भी छुटकारा मिलता है।
  • यदि आप इसका सेवन करते हैं, तो यह आपको दिनभर तरो-ताजा रखने में भी सहायता करता है।
  • चूँकि इसमें कैफीन का पाउडर मिलाया गया, जिस वजह से इसे हम चाय अथवा कॉफ़ी के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • यह एक बहुत ही अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट का भी कार्य करता है।
  • यदि आप इसका सेवन करते हैं, तो यह आपको असमय बुढ़ापे की समस्या से भी बचाता है।
  • इसके प्रयोग से वजन को कम करने तथा चर्बी को घटाने में भी मदद मिलती है।
  • यदि आप इसका सेवन करते हैं, तो आपका मेटाबोलिज्म भी ठीक रहता है।
  • इसके साथ ही यह Bad Cholestrol को भी कम करने में भी मदद करता है।

हर्बल लाइफ अफ्रेश एनर्जी ड्रिंक के साइड इफेक्ट्स (Herbalife Afresh Side Effects in Hindi)

वैसे तो अभी तक इसके किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स देखने को भी मिले हैं। परन्तु इसमें उपस्थित सामग्रियों के किसी स्थिति में दुष्प्रभाव हो सकते हैं। आईये अब हम अब इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं, जोकि निम्नलिखित हैं:

  1. इसमें मौजूद मेल्टोडेक्सट्रिन की अधिक मात्रा के कारण इसके सेवन से रक्त में शुगर का स्तर बढ़ जाता है।
  2. हर्बल लाइफ अफ्रेश में मेल्टोडेक्सट्रिन की अधिक मात्रा के कारण यह पाचन में सहायता करने वाले बैक्टीरिया के लिए यह हानिकारक है।
  3. इसमें मौजूद Guarana Seed Extract ब्लड प्रेशर तथा हृदय की स्पीड को बढ़ा सकता है।
  4. Guarana Seed Extract आपके नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है।
  5. इसमें उपस्थित कैफीन अनिंद्रा, पाचन की समस्या, जी मचलाना तथा चिंता जैसी समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है।

इसके अतिरिक्त भी इसके साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जोकि सामान्यतः सभी लोगों को नहीं होते हैं।

हर्बल लाइफ अफ्रेश एनर्जी ड्रिंक की कीमत (Herbalife Afresh Price)

हर्बल लाइफ अफ्रेश एनर्जी ड्रिंक भारत में छः विभिन्न जायकों में उपलब्ध है। यह एनर्जी ड्रिंक पाउडर के रूप में उपलब्ध है, अतः इसके एक पैक की कीमत 680 रुपये है। जिसे यदि आप हर्बल लाइफ की किसी रजिस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर से ज्वाइन करके खरीदते हैं, तो यह आपको और भी कम कीमत में भी मिल सकता है।

हर्बल लाइफ एनर्जी ड्रिंक कहाँ से खरीदें (Where To Buy Herbalife Afresh Energy Drink)

इसे आप Herbalife के रजिस्टर्ड ग्राहक बनकर भी खरीद सकते हैं। यदि आप इसके रजिस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर अथवा ग्राहक नहीं है, तो आप इसे ऑनलाइन Amazon से भी खरीद सकते हैं।

Herbalife Afresh का सेवन कैसे करें (Herbalife Afresh Energy Drink Dosage)

सबसे पहले मेरी आपको सलाह है कि किसी भी प्रकार की दवाई का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। क्योंकि आपकी सेहत के बारे में आपके चिकित्सक से बेहतर कोई भी नहीं समझ सकता है।

  1. इसे प्रतिदिन 1-3 बार प्रयोग कर सकते हैं।
  2. यदि आप इसका अधिक लाभ लेना चाहते हैं, तो गर्म पानी के साथ सेवन करें अथवा आप इसे सामान्य तथा ठण्डे पानी के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।
  3. इसके 2 चम्मच पाउडर को आप 250ml पानी में मिलाकर ले सकते हैं।
  4. इसे आप प्रातः काल खाली पेट चाय अथवा पानी के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं।
  5. कृपया ध्यान दें कि आप इसे कभी भी सोने से पहले न लें। इसमें मौजूद कैफीन अनिद्रा की समस्या पैदा कर सकता है।

सावधानियाँ

  • इसे 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को न दें
  • गर्भवती महिलाएं इसके सेवन से बचें
  • स्तनपान कराने वाली महिलाएँ भी इसके सेवन से बचें
  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीज भी इसके सेवन से बचें
  • रात्रि को इसके सेवन से बचें
  • यदि आप हृदय, किडनी अथवा लिवर की समस्या से ग्रसित हैं, तो अपने चिकित्सक की सलाह से ही इसका सेवन करें।

Frequently Asked Questions (FAQ’s)

क्या हर्बलाइफ के इस्तेमाल के दौरान शराब का सेवन किया जा सकता है?

वैसे तो अभी तक Herbalife Afresh Energy Drink का शराब से साथ सेवन करने से कोई भी दुष्प्रभाव देखनें को नहीं मिला है। परन्तु मेरी आपको सलाह है कि
शराब के साथ इसके सेवन से बचें।

क्या गर्भवती महिलायें Herbalife Afresh Energy Drink का सेवन कर सकती हैं?

जी नहीं ! इसमें मौजूद कैफीन के कारण यह बच्चों के विकास के लिए नुकसान देह साबित हो सकता है। इसीलिए गर्भावस्था के दौरान इसके सेवन से बचें।

क्या स्तनपान कराने वाली महिलायें इसका हर्बलाइफ अफ्रेश एनर्जी ड्रिंक का सेवन कर सकती हैं?

स्तनपान कराने वाली महिलायें इसके सेवन से बचें। इसमें कैफीन मौजूद होता है, जोकि बच्चों के स्वास्थ्य पर हानिकारक साबित हो सकता है।

क्या हर्बलाइफ अफ्रेश एनर्जी ड्रिंक की लत लग सकती है?

अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इसमें उपस्थित कैफीन के कारण इसकी लत लग सकती है।

क्या इसे किसी अन्य दवाई के साथ प्रयोग किया जा सकता है?

मेरी आपको सलाह है कि यदि आप किसी अन्य दवाई के साथ सेवन करना चाहते हैं, तो अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें…

निष्कर्ष: इस आर्टिकल की मदद से हमनें हर्बल लाइफ अफ्रेश एनर्जी ड्रिंक के फायदे (Herbalife Afresh Energy Drink Benefits in Hindi) तथा इसकी कीमत, इंग्रेडिएंट्स, साइड इफेक्ट्स, सेवन विधि तथा इसकी कीमत के बारे में विस्तार से जाना है। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो हमें अपनी राय जरूर दें।

2 thoughts on “Herbalife Afresh Benefits in Hindi”

  1. Pingback: Herbalife Herbal Control Benefits in Hindi - MLM Success Guide

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *